..................... Ronnie Screwvala comes on board for Kedarnath - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के लिए नहीं टली मुसीबत, CLASH के लिए तैयार ये फिल्म!

क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर की लड़ाई के बाद केदारनाथ पर एक लंबा ब्रेक लग गया था। लेकिन ताजा खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत- सारा अली खान स्टारर यह फिल्म अब मुश्किलों से निकलती नजर आ रही है। अब रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस करने की ठानी है। उन्होंने क्रिअर्ज को 14 करोड़ और एकता कपूर को 8 करोड़ चुका कर अब फिल्म पूरी तरह अपने नाम कर ली है।

ना सलमान, ना अक्षय कुमार, इस हीरो ने निर्देशक की तारीफ की छीन ली!

अभिषेक कपूर अब बिना किसी देरी के फिर से फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। बता दें, केदारनाथ 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि बीच में फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर आ रही थी, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

Kedarnath

गौरतलब है कि अब अभिषेक कपूर पूरी कोशिश में हैं कि फिल्म अपनी रिलीज डेट पर ही रिलीज हो। यानि की शाहरुख खान की जीरो के साथ क्लैश। जी हां, आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही जीरो भी क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हो रही है।

इस फिल्म के नए प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि, 'केदारनाथ एक बहुत ही अच्छी लव स्टोरी है जो 2013 की बाढ़ की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। मैं ऐसी फिल्म को ऑडियंस के सामने जरूर लाना चाहता हूं और अब ये जल्द ही पूरी हो जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X