हाइट की वजह से ट्रोल हुए रोनित रॉय के बेटे अगस्त्य, लोग बोले- 'ऊपर ऑक्सीजन लेवल क्या है..'

अभिनेता रोनित रॉय ने हिंदी फिल्मों में वो सफलता हासिल नहीं की जिसको लेकर हर सितारा सपना देखता है। कुछ फिल्मों में लीड रोल में नजर आए थे लेकिन फिल्में कुछ खास नहीं चलीं लेकिन इस बीच रोनित रॉय और उनके बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में अभिनेता के बेटे का हाइट देखकर सभी हैरान हैं और लगातार मजेदार मैसेज सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए पैपराजी ने लिखा, ''रोनित रॉय और उनके बेटे अगस्त्य एक साथ पोज़ देते हुए हमें पिता-पुत्र के कुछ आदर्श लक्ष्य दे रहे हैं।'' इसके बाद से लोगों ने उनकी हाइट का मजाक बनाना शुरु कर दिया। बता दें कि उनका बेटा हाइट में उनसे काफी लंबा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''भाई ने बॉर्नविटा का प्रीमियम लिया है।'' एक ने लिखा, ''भाई ऊपर ऑक्सीजन का क्या लेवल है।'' एक ने लिखा, ''कमेंट खोलने के बाद भी दिख रहा है भाई।'' एक ने लिखा, ''भाई 2 घंटे पहले बता देता है बारिश आने वाली है।'' एक ने लिखा, ''उसकी माँ: बेटा नीचे खड़े-खड़े छत से कपड़े ले आओ..।'' एक ने लिखा, ''भाई प्लेन को साइड दे दो, रुका हुआ है..'' इस तरह से लोग हाइट का मजाक बना रहे हैं।
रोनित रॉय की पर्सनल लाइफ
रोनित रॉय ने काफी समय तक मशहूर अभिनेत्री नीलम सिंह को डेट किया और बाद में साल 2003 में शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं। नीलम सिंह से पहले रोनित रॉय ने जोआना मुमताज खान के साथ में शादी रचाई थी और उनसे उनकी एक बेटी है। जिसका नाम ओना है। हालांकि अब आपको बता दें कि वह दोनों ही अलग हो चुके हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











