7 कदम फिल्म पर रोनित रॅाय ने बोला- मेरे लिए बेहद यादगार किरदार, बताया प्रेरणादायक
रोनित रॉय जैसे कुछ कलाकार 29 वर्षों से मनोरंजन इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपने शानदार किरदारों से सभी को प्रभावित किया है। रोनित ने हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर प्रदर्शन किया है और सुनिश्चित किया है कि दर्शकों का अगले स्तर तक मनोरंजन मिले।
साथ ही, दर्शकों ने रोनित को उड़ान और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में एक पिता की भूमिका में देखा है, जिसके लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली। जल्द ही, वह इरोस नाउ की ओरिजिनल सीरिज '7 कदम' में एक पिता और कोच को चित्रित करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ अमित साध भी हैं।
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए रोनित रॉय, "मेरे परदे पर चित्रित किए हुए सभी किरदारों में से यह सबसे यादगार किरदारों में से एक है। मूल्यों, नैतिकता, अधूरे सपने की भावना और अपने पिता के दिए गए सीख और मूल्यों के साथ अपने बेटे को खेलते देखना , लेकिन विरोधी टीम के लिए , यह बहुत प्रेरणादायक है।

यह एक भावनात्मक यात्रा थी जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा। दो बच्चों के पिता होने के नाते मुझे इस भूमिका से जुड़ने में मदद मिली क्योंकि हमारी आकांक्षाएं हमारे बेटों के लिए समान हैं। "7 कदम मोहित झा द्वारा निर्देशित, एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो एक पिता और पुत्र के बीच संबंधों की खोज पर आधारित है, जो फुटबॉल के साथ पीढ़ी के अंतर के कारण दो अलग-अलग विचारधाराओं को दिखाता है। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है और सीरिज निश्चित रूप से सभी खेल प्रेमियों को पसंद आएगी।
'7 कदम' देखें 24 मार्च 2021 से केवल इरोस नाउ पर।


Click it and Unblock the Notifications











