PIC: जब फ्लाइट पर अचानक.. मिहिर वीरानी को मिली तुलसी.. स्मृति ईरानी!
क्योंकि सास भी कभी बहु थी को-स्टार्स स्मृति ईरानी और रोनित राय की अचानक ही फ्लाइट में मुलाकात हो गई। यहां देंखे तस्वीर।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी.. के सबसे चहेते सितारे मिहिर वीरानी और तुलसी वीरानी यानि की रोनित रॉय और स्मृति ईरानी को लगभग 9 साल बाद यूं साथ में देखकर सभी टीवी फैंस को बेहद खुशी हुई होगी। दरअसल, इन दोनों सितारों की मुलाकात अचानक ही फ्लाइट पर हो गई।
साथ काम करने के इतने वर्षों बाद जब दोनों एक फ्लाइट में मिले तो यह लम्हा कैद करने से रोनित खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर की है। फिर क्या था.. फटाफट यह तस्वीर वायरल होने लगी।

गौरतलब है कि राजनीति में आने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही थीं, जिनमें से एक था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'। इस सीरियल में स्मृति इरानी ने तुलसी और रोनित रॉय ने उनके पति मिहिर का किरदार निभाया था।
एकता कपूर के इस शो में कई वर्षों तक स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जहन में ताजा है। मिहिर- तुसली की जोड़ी घर घर में मशहूर थी। बता दें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी भारतीय टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है। यह शो साल 2000 से लेकर 2008 तक चला था।


Click it and Unblock the Notifications