..................... रोनित रॉय बने पापा, Ronit roy becomes father second time. - Hindi Filmibeat

रोनित रॉय बने पापा

By Staff


रोनित राय अपनी दूसरी पत्नी नीलम से दूसरी बार पापा बन गये हैं. उनकी पत्नी नीलम ने 25अक्टूबर सायं 4.15 बजे लीलावती अस्पताल में एक लडके को जन्म दिया है. उसे 25 अक्टूबर की सुबह अस्पताल में भरती कराया गया और उसने सायं तक बच्चे को जन्म भी दे दिया. बताया जाता है कि रोनित राय पापा बनकर खुशी से फूले नही समा रहे हैं.

रोनित राय की इससे पहले एक लडकी हुई है. जिसका नाम आदोर है. रोनित राय ने बताया कि अब उनका परिवार पूरा हो चुका है. उन्हे लगता है कि उनका नवजात बेटा उनकी पत्नी नीलम से ज्यादा मिलता जुलता लगता है. उन्होने बच्चे का नाम अगस्थय रखा है. यह नाम भी उन्होंने एक गणितीय ज्योतिषी की सलाह पर रखा है.

दरअसल नया बच्चा रोनित का तीसरा बच्चा है. रोनित की पहली पत्नी से भी एक लडकी ओना है, जो कि किशोरावस्था में है. रोनित ने पहली पत्नी से तलाक के बाद नीलम से 25 दिसंबर 2003 को विवाह किया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X