रोमियो अकबर वाल्टर टीज़र - जॉन अब्राहम ने 1.20 मिनट में सलमान खान के भारत लुक की धज्जियां उड़ा दीं

हाल ही में सलमान खान की भारत का टीज़र रिलीज़ हुआ जिसमें सलमान खान पांच अलग अलग अवतार में दिखे और लोगों को उनके अवतार हज़म नहीं हुए। अब सलमान खान को जॉन अब्राहम ने अलग अलग लुक को कैसे दिखाया जाता है ये बता दिया है अपनी फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर के टीज़र।

1 मिनट 20 सेकंड के इस टीज़र में जॉन अब्राहम 9 अलग अलग लुक में दिखाई दिए हैं और हर लुक में वो बेहद शानदार लग रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम एक रॉ एजेंट बने हैं और उनके टीज़र की जमकर तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि जॉन ने बड़ी समझदारी के साथ अपनी एक्शन इमेज को आजकल देशभक्ति के साथ जोड़ लिया है।

romeo-akbar-walter-teaser-john-abraham-impresses-with-great-spy-thrillers

फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकी श्रॉफ और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को डायरेक्ट किया है रॉबी ग्रेवाल ने जिनकी ये चौथी फिल्म है। रॉबी ने अपना डेब्यू किया था सुष्मिता सेन और जैकी श्रॉफ स्टारर समय से। वो फिल्म भी एक थ्रिलर थी और लोगों को पसंद आई थी।

अब देखना है कि रॉ यानि कि रोमियो अकबर वाल्टर दर्शकों को कितना पसंद आती है। जॉन अब्राहम पिछले साल से ही अपनी देशभक्ति इमेज पर कायम हैं। पहले वो परमाणु और उसके बाद सत्यमेव जयते में दिखाई दिए। दोनों ही फिल्में हिट थीं। इस साल जॉन रॉ और बाटला हाउस में दिखाई देंगे।

देखिए टीज़र के कुछ बेहतरीन लुक -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X