Video: शादी की सालगिरह पर कुणाल खेमू और सोहा अली खान का रोमांटिक वीडियो वायरल
एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को पांच साल हो गए हैं। वेडिंग एनीवर्सरी पर सोहा अली खान और कुणाल ने अनसीन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। ये दोनों की शादी का वीडियो है जिसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने भी इस मौके पर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को शुभकामनाएं दी।
सोहा अली खान वीडियो में शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं और वहीं कुणाल खेमू ने भी शेरवानी पहनी है। सोहा ने मेहंदी लगाई हुई है और वह दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत लग रही हैं। दर्शकों को उनकी शादी की ये वीडियो एल्बम काफी पसंद आ रही है। अभी तक हजारों लोगों ने इसे लाइक कर डाला है। अभी भी ये सिलसिला जारी है।

बता दें कुणाल और सोहा ने 25 जनवरी 2015 में शादी रचाई थी। दोनों ने रॉयल वेडिंग की थी। शादी के दौरान दोनों मीडिया की सुर्खियों में रहे थे। दोनों इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक हैं।
कुणाल और सोहा अली की बेटी इनाया हैं। 29 सितंबर 2017 को इनाया का जन्म हुआ था। जिनकी अक्सर क्यूट फोटो वीडियो दोनों शेयर करते हैं। तैमूर की तरह इनाया खेमू काफी पॉपुलर हैं जिनकी तस्वीरों का वेट दर्शक करते हैं। इनाया अभी से बॉलीवुड के पॉपुलर किड्स में शुमार हो गई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल खेमू जल्द ही दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ मलंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें उनका रोचक किरदार मालूम पड़ रहा है। इससे पहले वह करण जौहर की फिल्म कलंक में भी नजर आए। जहां उन्होंने नेगेटिव रोल अदा कर फैंस को खुश कर डाला था।


Click it and Unblock the Notifications