'नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ रोमांस करना मुश्किल है..'
[बॉलीवुड न्यूज] नवाजुद्दीन सिद्दिकी की आगामी फिल्म 'मांझी- द माउंटेन मैन' धीरे धीरे सूर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी ट्रेलर की दिल खोलकर तारीफ की। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ राधिका आप्टे मुख्य किरदार निभा रही हैं।

केतन मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने रोमांस में भी हाथ आजमाया है। लेकिन राधिका को इन सीन फिल्माने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, राधिका को लगता था कि नवाज उन्हें पसंद ही नहीं करते।
एक्टर जिन्हें आमिर, सलमान, शाहरूख ने भी किया सलाम
ये हम नहीं कह रहे, बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान खुद राधिका आप्टे ने कहा कि, नवाजुद्दीन के साथ पर्दे पर रोमांटिक सीन करना बेहद मुश्किल था। हम जब भी रोमांटिक सीन की शूटिंग करने जाते तो वे शांत होकर बैठ जाते।' इसके बाद राधिका ने केतन मेहता से पूछा था कि क्या नवाजुद्दीन मुझे पसंद नहीं करते? वे क्यों मुझसे बात नहीं करते?
राधिका ने आगे कहा कि, 'कैमरा ऑफ होने पर नवाज जितने शांत हैं.. एक्शन बोलने के साथ ही वह एकदम बदल जाते हैं। शूटिंग के वक्त जैसे ही एक्शन बोला जाता, उनका रोमांस अपने आप बाहर निकल आता और वे उस सीन में अपनी जान डाल देते.'
बहरहाल, हमें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ नवाजुद्दीन और राधिका जैसे जबरदस्त एक्टर एक बार फिर साबित कर देंगे कि फिल्म सफल होने के लिए किसी सुपरस्टार का होना जरूरी नहीं है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













