आज पर्दे पर सोनम-धनुष की प्रेम-कहानी 'राझणां'
आज सिल्वर स्क्रीन पर एक और बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राझणां' ने दस्तक दी है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है। फिल्म के संगीत में ए आऱ रहमान ने जान फूंक दी है तो वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर के टीनएज लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
फिल्म के प्रमोशन में बार-बार यही कहा गया कि यह एक टचिंग और बेहद सुंदर प्रेमकहानी है जिसे लोग लंबे अरसे तक भूल नहीं पायेंगे। फिल्म में पहली बार दक्षिण भारतीय हीरो धनुष ने हिंदी बोली है जो कि अपनेआप में काफी अनोखी बात है। जिसके कारण इस फिल्म की रिलीज का इंतजार केवल सोनम-धनुष और जनता को ही नहीं है बल्कि धनुष के ससुर और अभिनय के महारथि रजनीकांत को भी था।
फिल्म के निर्माता अनिल कपूर है तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनंद राय आनंद है। फिल्म पंडितों ने तो ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी जिसके बारे में आप सभी को बस थोड़े ही देर में चल जायेगा जब फिल्म का पहला शो छूटेगा।
आईये आपको दिखाते हैं प्रेम-कहानी 'राझणां' की मुख्य बातें जिनकी वजह से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे....


Click it and Unblock the Notifications