निक और प्रियंका की ये तस्वीर हो रही है तेज़ी से वायरल, देखते ही रह जाएंगे
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी हर मायने में काफी दिलचस्प थी। और अब इस शादी के संगीत फंक्शन से निक और प्रियंका की एक और बेहद प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है। तसवीर में प्रियंका और निक एक ज़ोरदार झप्पी देते हुए नज़र आ रहे हैं। इस फंक्शन में निक और प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ एक दूसरे के लिए परफॉर्म किया था।
दोनों ने 2 - 3 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी के सात फेरे लिए थे। और यहीं पर निक और प्रियंका ने क्रिश्चियन परंपरा से भी शादी की थी। 4 दिनों तक शादी के सारे फंक्शन हुए थे जिनमें हल्दी, संगीत, रिसेप्शन पार्टी और दो परंपरा से शादी शामिल थे।

प्रियंंका और निक की केमिस्ट्री देखकर आपका दिल उन पर आ ही जाएगा। शादी से पहले, प्रियंका और निक ने पहली बार, अपनी लव स्टोरी फैन्स के साथ शेयर की, एक इंटरव्यू में। ये इंंटरव्यू काफी मज़ेदार है क्योंकि इसमें खुलासोंं के साथ है ढेर सारी गपशप। प्रियंका और निक के इतनी जल्दी शादी करने के फैसले पर प्रियंका ने बताया कि मेरी मां और पापा 10 दिन मेंं मिले और शादी भी हो गई थी। तो मेरी मां ने कहा कि तुम्हारे खून में है ये, कोई बात नहीं।
जानिए इस इंटरव्यू में बताई गई, प्रियंका और निक की दिलचस्प लव स्टोरी -


Click it and Unblock the Notifications