कई कोरियन वेब सीरीज में काम करने के बाद 28 की उम्र में एक्टर ने तोड़ा फैंस का दिल, एक्टिंग को कहेंगे बाय-बाय!

Korean drama

Korean Drama Actor Rowoon Quit Acting: साउथ कोरिया के मशहूर एक्टर और सिंगर रोवून (किम सिओक-वू) की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी वेब सीरीज 'डेस्टिन्ड विद यू' को लोगों ने काफी प्यार दिया था लेकिन अब वो एक्टिंग को अलविदा कहने जा रहे हैं। सिर्फ 28 साल की उम्र में उनका ये फैसला फैंस को चौंकाने वाला लग रहा है।

अगर आप ये खबर सुनकर सकते में आ गए हैं तो आपको बता दें कि वो ये अलविदा कुछ ही समय के लिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी मेंडेटरी मिलिट्री सर्विस शुरू करनी है। वे 21 जुलाई 2025 को दक्षिण कोरियाई सेना में एक्टिव ड्यूटी सैनिक के तौर पर भर्ती होंगे। यह जानकारी उनकी कंपनी FNC एंटरटेनमेंट ने दी है।

कंपनी ने दिया बयान

"रोवून की भर्ती की तारीख तय हो गई है। वे सेना में अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और इसके बाद अपने फैन्स से फिर मिलेंगे।"

रोवून कौन हैं?

रोवून ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में K-pop बॉय ग्रुप SF9 के साथ की थी। हालांकि वे बतौर गायक मशहूर हुए, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी ड्रामा में काम करके मिली। उनका पहला बड़ा ब्रेक ड्रामा "Extraordinary You" से मिला। इसके बाद उन्होंने "The King's Affection", "Destined with You" और "The Matchmakers" (2023) जैसी हिट सीरीज में लीड रोल निभाया। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन पर मौजूदगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वे अपनी पीढ़ी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाने लगे।

आखिरी प्रोजेक्ट: 'The Murky Stream'

इस समय रोवून 'The Murky Stream' नाम की एक पीरियोडिक ड्रामा सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। यह सीरीज Disney+ पर इस साल के अंत में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह शो उनकी भर्ती से पहले का आखिरी काम होगा। फैन्स उनके इस लास्ट परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैंस का प्यार बरकरार

हालांकि, रोवून की मिलिट्री सर्विस की वजह से वे कुछ समय तक टीवी और फिल्मों से दूर रहेंगे, लेकिन उनके फैन्स उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि रोवून अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद फिर से शानदार वापसी करेंगे।

Read more about: ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X