Birthday Special: रोमांस करना कोई ऋषि से सीखे..
आज बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार ऋषि कपूर का जन्मदिन है। फिल्म बॉबी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में टीनएज की शुरूआत की थी। ऋषि कपूर आज 61 साल के हो गये हैं लेकिन आज भी उनकी बातों में लोग रूमानियत महसूस करते हैं।
कपूर खानदार की तीसरी पीढ़ी को बॉलीवुड में प्रकाशित करने वाले ऋषि कपूर ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें आज के युवा भी देखना पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें लोग बॉलीवुड का सबसे लकी और सक्सेसफुल मजनूं कहते हैं जिस पर उम्र हावी नहीं है। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से चिंटू बुलाते हैं।
एक बार एक टीवी चैनल के विक्रेता ने कहा था कि आज भी जब टीवी पर बॉबी और सागर जैसी फिल्में प्रसारित होती हैं तो उसकी टीआरपी किसी भी नयी पिक्चर से ज्यादा होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है लोग किस कदर अपने इस सितारे को प्यार करते हैं। नायक, कॉमेडी, चरित्र रोल निभाकर तो ऋषि कपूर ने लोगों को अपना मुरीद बनाया ही है लेकिन पिछले साल प्रदर्शित हुए करन जौहर की हिट फिल्म अग्निपथ में खलनायक की भूमिका निभाकर ऋषि कपूर ने यह साबित कर दिया कि अभिनय उनके खून में है, जो हर आकार ले सकता है।
आईये जानते हैं बॉलीवुड के सबसे चार्मिग सुपरस्टार ऋषि कपूर का बारे में...


Click it and Unblock the Notifications