रेल बजट 2014 पर देखें टॉप 10 बेस्ट ट्रेन सांग
आज संसद में मोदी सरकार के रेलवे मंत्री सदानंद गौड़ा ने पहली बार देश का रेल बजट पेश किया है। जैसा कि पहले से उम्मीद थी कि इस बार के रेल बजट में रेल किराया नहीं बढ़ेगा क्योंकि सरकार ने पहले ही रेल किराया में इजाफा कर दिया है, तो ठीक वैसा ही हुआ है।
हालांकि रेल के बद्दर हालत का रोना रोते हुए रेल मंत्री ने जमकर रेलवे की कमजोरियां गिनायीं लेकिन कुछ अच्छे और लोकलुभावन बातें भी बजट में जोड़ीं हैं।अपने पहले रेल बजट में रेल मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने मौजूदा कारोबारी साल में 58 नई रेलगाड़ियों की घोषणा की है।
Must Read: रेल-बजट 2014 की खास बातें
मंत्री ने कहा, "रेलवे इस कारोबारी साल में 58 नई रेलगाड़ियां चलाने का प्रस्ताव करता है। इसमें शामिल हैं पांच जन साधारण रेलगाड़ियां, पांच प्रीमियम रेलगाड़ियां, छह एसी (वातानुकूलित) एक्स्प्रेस रेलगाड़ियां, 27 एक्स्प्रेस रेलगाड़ियां, आठ पैसेंजर रेलगाड़ियां, दो एमईएमयू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) कम्यूटर रेलवे सेवा और पांच डीईएमयू (डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) सेवा।" उन्होंने कहा कि अवकाश और उत्सव के दिनों की जरूरतें पूरी करने के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाती रहेंगी।
यही नहीं रेलवे के टिकट अब पोस्टऑफिस में भी मिलेंगे और इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा भी ट्रेनों में उपलब्द्ध होगी। अब गौड़ा के बजट से आम आदमी कितना खुश होता है यह तो आने वाले कुछ ही दिनों में पता चल जायेगा लेकिन यहां हम आपको कुछ और खास बातें बताते हैं।
रेल हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। इसलिए रेलवे का इस्तेमाल हमारी हिंदी फिल्मों में भी जमकर हुआ है। बिना ट्रेन के तो हिंदी फिल्मों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
आईये आपका मूड हल्का करने के लिए आज आपको रेल बजट 2014 पर बताते हैं बॉलीवुड के टॉ़प टेन रोमांटिक ट्रेन सांग...नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और गानों का लुत्फ उठाइये।


Click it and Unblock the Notifications











