सुपरस्टार रजनीकांत के लिए था यह सबसे मुश्किल पल..

सुपरस्टार रजनीकांत, जो एक्शन किंग माने जाते हैं, उनके लिए भी फिल्म लिंगा के दौरान एक मुश्किल पल था। जी नहीं, वह कोई धमाकेदार एक्शन सीन नहीं था, बल्कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक रोमांटिक गाना की शूटिंग थी।

रजनीकांत ने कहा कि तमिल फिल्म 'लिंगा' में उनकी को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा हैं, जो उनसे उम्र में बहुत छोटी हैं। लिहाजा, सोनाक्षी सिन्हा संग रोमांस करना उनके लिए एक चुनौती थी। रजनीकांत ने कहा कि उन्हें जितनी घबराहट सोनाक्षी के साथ डूएट गाना की शूटिंग करते समय हुई, उतनी तो पहली बार कैमरे का सामना करते समय भी नहीं हुई थी।

फिल्म 'लिंगा' के तेलुगू संस्करण की स्क्रीनिंग के मौके पर सुपरस्टार ने बताया कि, 'भगवान मेरे जैसे 60 वर्ष के अभिनताओं को जो सबसे बड़ी सजा दे सकता है, वो है डूएट गाना। यह चलती ट्रेन पर स्टंट करने से भी ज्यादा मुश्किल पल था।'

रजनीकांत ने कहा, 'मैं सोनाक्षी को उसके बचपन से जानता हूं और वह मेरी बेटियों के साथ बड़ी हुई है। मैं शत्रुघ्न सिन्हा को अपने दोस्त की तरह मानता हूं। लिहाजा, सोनाक्षी के साथ रोमांस करना काफी मुश्किल था।'

आपको बता दें, के.एस. रवि कुमार निर्देशित 'लिंगा' 12 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। इसी दिन रजनीकांत अपना जन्मदिन भी मनाएंगे। लिहाजा, यह उनके प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X