प्यार नहीं बल्कि रोमांस अंधा होता है : ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने कहा रोमांस तो बस कुछ देर का होता है, आपको साथ जो हमेशा के लिए रहता है वो है प्यार।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने रोमांस और प्यार के बारे में अपनी राय दी है। ऋतिक रोशन का कहना है कि रोमांस तो बस कुछ देर का होता है जबकि प्यार ही ऐसी चीज़ होती है जो अापके साथ हमेशा रहती है। ऋतिक ने कहा कि प्यार अंधा नहीं होता, बल्कि रोमांस अंधा होता है।

ऋतिक ने कहा कि रोमांस काफी खतरनाक चीज़ है क्योंकि ये एक भ्रम है जिसमें आप वो चीज़ देखते और सुनते हैं जो मौजूद ही नहीं होती। रोमांस के बाद जो चीज़ आपके साथ रहती है वो है सिर्फ प्यार और प्यार अंधा नहीं है।
ऋतिक ने अपने रिलेशनशिप में आए उतार-चढ़ाव के बारे मे्ं भी बातें शेयर कीं। ऋतिक ने कहा कि मेरे बारे में जो लोग नेगेटिव बातें करते हैं उनकी मैं कभी भी पर्वाह नहीं करता और उनको भूलना और उन लोगों को माफ कर देना मेरी सकारात्मक ज़िंदगी का एक मंत्र है।
बेंगलुरु केस पर बोले शाहरुख- पैरेंट्स बचपन से सिखाएं महिलाओं की इज्जत करना
ऋतिक ने कहा कि आप अंदर से जैसे भी हों, बुरे हों या अच्छे हों..वो किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाएगा। चाहे वो आपकी बातों के ज़रिये हो या आपके काम के ज़रिये..वो लोगों के सामने आ ही जाएगा। बहरहाल यहां बात की जाए फिल्मों की तो जल्द ही ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications