'शौकीन' जैसी फिल्म बनाएंगी पूजा भट्ट
निर्मात्री पूजा भट्ट एक बडे ही मजेदार विषय पर फिल्म बनाने जा रही है जिसमें तीन विवाहित औरते अपनी जिंदगी में परिवर्तन लाने की लिये एक ही युवक से प्यार करने लगती है. यह फिल्म रोमांटिक कामेडी है.
इस फिल्म में पूजा भट्ट के साथ डिंपल कपाडिया और अमृता सिंह भी हैं और यह सभी विवाहित युवतियों की भूमिका करेंगी. हीरो की भूमिका के लिये आशिष चौधरी को अप्रोच किया गया है, जो कि फिल्म में इस तीनो औरतों के साथ रहता है.
फिल्म का निर्देशन ह्रदय शेट्टी कर रहे हैं, जिन्होंने कि प्लान और प्यार में ट्विस्ट जैसी फिल्म का निर्देशन किया है. लेकिन इस फिल्म की कहानी कुछ कुछ बासू चटर्जी की 1981 में आई फिल्म शौकीन का कहानी से मिलती जुलती है जिसमें अशोक कुमार, उत्पल दत्त और ए के हंगल तीनो बूढे रति अग्निहोत्री के साथ रोमांस करने का ख्वाब देक्घते रहते हैं जबकि रति मिथुन चक्रवती को प्यार करती थी.
लेकिन पूजा की फिल्म में तीन बूढों की बजाय तीन विवाहित औरतॉं को एक युवक से रोमांस करने का प्रयास करते हुए दिखाया जायेगा.


Click it and Unblock the Notifications