बोले नवाजुद्दीन...'घूमकेतु' ने मुझे भी खास बना दिया
इन दिनों अपने काम से खुश नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'घूमकेतु' में बिजी है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसके बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि फिल्म 'घूमकेतु' से साबित हो गया कि अब सिर्फ बड़े कलाकारों के लिए ही नहीं बल्कि उन जैसे अभिनेताओं के लिए भी भूमिकाएं लिखी जाती हैं।
पुष्पेंद्र मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली 'घूमकेतु' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में हैं। जिसके बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, "मैं खुश हूं कि जहां पहले फिल्में सिर्फ सितारों को दिमाग में रखकर लिखी जाती थीं, वहां अब यह काम अभिनेताओं के लिए हुआ है। जो फिल्में अभिनेताओं के लिए लिखी गई हैं उनमें अलग किस्म के पात्र हुए हैं।"
इस अभिनेता को 'कहानी', 'तलाश' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्हें अपनी भूमिकाएं बहुत सतर्कता से चुनना पसंद है। वह मानते हैं कि अगर वह बतौर अभिनेता असफल रहे तो फिल्मजगत उन्हें दूसरा मौका नहीं देगा। नवाजुद्दीन ने कहा, "एक फिल्म चुनने में बड़ी दिक्कत होती है क्योंकि अगर हम कई असफल फिल्म देते हैं तो कोई भी दूसरा मौका नहीं देगा।"
गौरतलब है कि हास्य फिल्म 'घूमकेतु' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिरोईन टीवी अभिनेत्री और फिल्म स्टार गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना है जिनकी भी यह पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












