बिजली बनना आसान नहीं था: अनुष्का शर्मा

जहां विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के लिए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ हो रही हैं वहीं दूसरी ओर अनुष्का ने कहा कि उनके लिए बिजली बनना आसान नहीं था। बिजली का चरित्र उनके अब तक के निभाये सभी रोल से काफी अलग और कठिन है। इस रोल के लिए उन्हें अपनी भाषा पर बड़ा ध्यान देना पड़ा। हालांकि यह रोल उनके लिए काफी मायने रखता है। अनुष्का ने कहा कि बिजली के लिए उन्होंने अपना सौ प्रतिशत दिया है अब देखते हैं कि जनता उनकी मेहनत को कितना सधाती है।

आपको बता दें कि 11 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में इमरान खान, पंकज कपूर, शबाना आजमी, अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म में सारे मसाले मौजूद हैं। फिल्म में आर्य बब्बर भी एक अलग किरदार में हैं। लेकिन उनके रोल के बारे में अभी से जनता को कुछ बताया नहीं गया है। कहा जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे लोगों को फिल्म के प्रति उत्सुकता को बढ़ाना है।

इस फिल्म में एक और दिलचस्प किरदार है और वो है गुलाबी गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है। फिल्म में अनुष्का शर्मा पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। फिल्म में अनुष्का काफी हॉट अंदाज में हैं। इमरान के साथ उनके काफी गर्मा-गर्म सींस भी है। यह पहली बार है कि अनुष्का, इमरान खान और विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रही हैं।

 Matru Ki Bijli Ka Mandola
फिल्म के गानों ने टॉप टेन में जगह बना ली हैं। ओमकारा और इश्कियां जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल से लोगों को काफी उम्मीदे हैं इसलिए लोग बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं इस फिल्म की सक्सेस का इंतजार इमरान खान भी कर रहे हैं क्योंकि लंबे अरसे से उनकी भी कोई फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर मुनाफा नहीं कमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X