ब्रेकअप के बाद भी किस आस में Sushmita Sen पर प्यार लुटा रहे Rohman Shawl?, लिखा- 'तुम आज भी मेरा...'

Sushmita Sen Relationship Status: 49 साल की सुष्मिता सेन का रिलेशनशिप स्टेटस जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। जब लोगों को लगने लगता है कि वो अपना घर बसा लेंगी, तभी वो अपने फैंस को झटका देती हैं और खुद को सिंगल की लाइन में खड़ा कर देती हैं। अब सुष्मिता का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है, इसकी जानकारी कभी उनके साथी रहे रोहमन शॉल ने दी है।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती अब भी बनी हुई है। अपने रिश्ते के 7 साल पूरे होने पर रोहमन ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर लोग काफी भावुक हो गए।
रोहमन ने शेयर की पुरानी फोटो
सोमवार को रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में वे सुष्मिता के करीब खड़े दिख रहे हैं और सुष्मिता कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। उन्होंने एक हुडी पहन रखी है, जिस पर S लिखा हुआ है।
रोहमन ने लिखा प्यार भरा मैसेज
रोहमन ने अपनी और सुष्मिता की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'आज हमारे साथ को 7 साल हो गए हैं। कुछ रिश्ते नामों से नहीं, इमोशन से पहचाने जाते हैं। मैंने तुम्हें शतरंज खेलना सिखाया था, अब तुम मुझे हर बार हरा देती हो। तुमने मुझे तैरना सिखाया और डरने वाले इंसान को गहराई में ले गईं - सिर्फ पानी में नहीं, भावनाओं में भी। और तुम्हारे दिए बेस्ट हेयरकट के लिए तो मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'
उन्होंने आगे लिखा- 'हमने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। डर और ताकतें बदलीं, लेकिन हमारे बीच जो रिश्ता बना, वो किसी नाम से कहीं ज्यादा मजबूत है। हम प्रेमी नहीं, अजनबी नहीं... कुछ और हैं, कुछ खास है, कुछ कोमल और अनमोल हैं। तुम कभी मेरा सेफ प्लेस थीं... और शायद आज भी हो।
इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिला। एक यूज़र ने लिखा, 'ये सच्चा प्यार है - शब्दों से परे!'
दूसरे ने लिखा, 'इतना खूबसूरत मैसेज बहुत कम देखने को मिलता है।'
2021 में हुआ था ब्रेकअप
सुष्मिता सेन ने 2021 में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने और रोहमन ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'हमने दोस्ती से शुरुआत की थी, और दोस्त रहेंगे। रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन प्यार अब भी है।' ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कई बार फैमिली फंक्शन और इवेंट्स में एक साथ देखा गया है।
दोनों अपने करियर में भी आगे बढ़ रहे हैं
जहां सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'ताली' में नजर आई थीं और खूब तारीफें बटोरीं, वहीं रोहमन शॉल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। उन्होंने तमिल फिल्म अमरन से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया और दर्शकों को उनका काम पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications











