'उसे डायमंड चाहिए था, मेरी औकात नहीं थी..' सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद रोहमन शॉल ने तोड़ी चुप्पी

Rohman Shawl Sushmita Sen- सुष्मिता सेन का फिलहाल ब्रेकअप हो चुका है और कुछ समय पहले तक वो रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। ये रिश्ता इतना खास था कि कहा जा रहा था कि सुष्मिता फाइनली शादी करने वाली हैं।
लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसका कारण काफी चौकाने वाला है। दरअसल इस प्यार के खत्म होने की कहानी बकौल रोहमन शॉल पैसे से होकर जाती है।
उनका कहना है कि सुष्मिता को जो डायमंड पसंद था उसको खरीदने की उनकी औकात नहीं थी। इस बयान के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और मान रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप इस वजह से ही हुआ है।
रोहमन शॉल ने तोड़ी चुप्पी
सुष्मिता सेन के एक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री को लेकर बेहद बड़ा राज खोला है। रोहमन का कहना था कि जैसा हीरो सुष्मिता को चाहिए था वो खरीदने की औकात नहीं है । रोहमन बोले- "जिस हिसाब के उनको हीरा पसंद है, अभी मेरी औकात नहीं इतना बड़े खिताब की। तो जिस दिन उस लायक बनूंगा, इंशाअल्लाह जरूर।" इसके बाद लोग हैरान हैं और सुष्मिता को ट्रोल कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल होती थी औक साथ में काफी पसंद किए जाते थे। हालांकि उनका ब्रेकअप जब हुआ तो लोगों के मन में कई सवाल थे।
हालांकि रोहमन ने जो बात कही है वो कितनी सच है इसको लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है। सुष्मिता सेन का काफी लंबा करियर रहा है और कई लोगों के साथ उनका नाम भी जुड़ चुका है। हालांकि उन्होने शादी नहीं की और आज भी सिंगल है। उन्होने बेटियों को गोद लिया था जिसके साथ वो अपना वक्त बिताया करती हैं। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि वो लाइफ में शादी वाला फैसला कब और किसके साथ लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











