रोहित शेट्टी अब शाहरूख के साथ बनाएंगे फिल्म

अब सिंघम से मिली अपार सफलता के बाद शेट्टी अब अपना सारा ध्यान एक्शन फिल्मों पर देना चाहते हैं जिससे बॉलीवुड में उनकी एक्शन डायरेक्टर वाली इमेज बरकरार रहे।
शायद यही कारण है कि वो पहले शाहरूख के साथ अंगूर फिल्म का रीमेक बनाने वाले थे लेकिन अब वो एक्शन फिल्म बनाने के मूड में दिख रहे हैं।
शाहरुख भी रा वन और डान 2 के बाद एक्शन फिल्म ही करना चाहते हैं। हो सकता है रोहित की इस फिल्म की शुरूआत अगले साल की मई से हो जाए। रोहित ने सबसे पहले फिल्म जमिन बनाई थी जिसमें उन्होंने अजय को ही कास्ट किया था , उसके बात वो लगातार कॉमेडी फिल्में ही देते रहे इनके नाम गोलमाल रिटनर्स, संडे, ऑल द बेस्ट, गोलमाल 3 जैसी हिट कॉमेडी फिल्में दर्ज है।
लेकिन इस साल उन्होंने अपना टेस्ट चेंज करते हुए सिंघम जैसा एक्शन सिक्वेंस दे दिया जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया, अब वह अपनी इसी सफलता हो दोहराना चाहते हैं लेकिन सबार वो बॉलीवुड के शेर यानी अजय को नहीं बल्कि किंग खान को लेने के मूड में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











