..................... कोरोना लॉकडाउन में सिंघम 3 पर काम कर रहे हैं रोहित शेट्टी | Rohit shetty works from home on singham 3, to earn 600 crores post corona lockdown - Hindi Filmibeat

कोरोना लॉकडाउन के बाद रोहित शेट्टी के दो धमाके - सूर्यवंशी + सिंघम 3, 600 करोड़ ताबड़तोड़

रोहित शेट्टी उन चंद निर्देशकों में से हैं जो एक बार स्क्रिप्ट के साथ तैयार हुए तो बेहद जल्दी फिल्म दर्शकों के सामने होती है और इस समय रोहित शेट्टी लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर ताबड़तोड़ काम करना शुरू कर चुके हैं।

यानि कि लॉकडाउन के बाद वो केवल सूर्यवंशी की रिलीज़ ही नहीं बल्कि सिंघम 3 का भी धमाका कर सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो रोहित शेट्टी, इन दो फिल्मों के साथ कम से कम 600 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस दे सकते हैं।

rohit-shetty-works-from-home-on-singham-3-to-earn-600-crores-post-corona-lockdown

गौरतलब है कि आजकल लॉकडाउन में रोहित कई बार अपनी टीम से वीडियो कॉल के ज़रिए जुड़े हैं और सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है। वहीं रोहित का शूटिंग शेड्यूल कभी भी लंबा नहीं होता है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो और अजय देवगन के पास डेट्स रहीं तो लॉकडाउन के बाद रोहित शेट्टी जहां एक तरफ सूर्यवंशी की रिलीज़ की तैयारी करेंगे वहीं दूसरी तरफ वो सिंघम की शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं।

जितना उत्साहित दर्शक सिंघम और सूर्यवंशी देखने को हैं, दोनों ही फिल्में रोहित शेट्टी को बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई देने वाली हैं। तो बस लॉकडाउन के बाद के धमाकों का इंतज़ार करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X