DHAMAKA: जल्द आएगी रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 4'.. शूटिंग होगी शुरू!
[बॉलीवुड न्यूज] रोहित शेट्टी ने अपने आने वाली फिल्म 'गोलमाल 4' को लेकर एक धमाकेदार खबर दी है। जी हां, रोहित शेट्टी ने बताया कि अब वे जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरु करने वाले हैं। जी सिने एवार्ड्स के रेड कार्पेट पर रोहित शेट्टी ने यह खुलासा किया है।
रोहित शेट्टी ने कहा कि, फिलहाल मेरे पास दो फिल्मों की स्क्रिप्ट है.. 'पहली है गोलमाल 4', जो कि कंफर्म है और शायद लोग इंतजार कर रहे हैं कि मैं कब इस फिल्म पर काम शुरू करूं। वहीं, दूसरी फिल्म करण जौहर के साथ है- राम लखन रीमेक।
DHAMAKA: फिर साथ होंगे अक्षय कुमार और ये स्टार..
निर्देशक ने कहा कि दोनों ही फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मैं 6 महीने के बाद गोलमाल 4 पर काम शुरू कर दूंगा। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाए। बहरहाल, फिल्म की कास्ट पर रोहित ने कोई हिंट नहीं दी।
बहरहाल, काफी उम्मीद है कि गोलमाल की बाकी सीरिज की तरह इस फिल्म में भी अजय देवगन ही हीरो होंगे। जबकि करीना कपूर भी फिर से रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।
यहां जानें रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
