रोहित शेट्टी की एक्शन सीरीज की शूटिंग पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को गंभीर चोट, सामने आया VIDEO
बॅालीवुड के एक्शन निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी बड़ी एक्शन सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ समय पहले ही रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी दी कि वह अपनी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज का नाम होगा इंडियन पुलिस फोर्स। इसकी शूटिंग रोहित शेट्टी इन दिनों गोवा में कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में एक्शन करते हुए दिखाई देंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों इसी सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। जहां शूटिंग के दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई है। रोहित शेट्टी एक्शन सीन के मास्टर माने जाते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि अपनी इस एक्शन सीरीज के लिए रोहित शेट्टी कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान
मीडिया रिपोर्ट अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दाएं हाथ में चोट आयी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इस अनुभव से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसका एक वीडियो और फोटो शेयर किया है।

रोहित शेट्टी एक्शन हीरो इज इक्वल टू रियल स्वेट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो शेयर कर इसके लिए कैप्शन में लिखा है कि रोहित शेट्टी एक्शन हीरो इज इक्वल टू रियल स्वेट, रियल ब्लड। रोहित सर गोवा में कुछ क्रेजी एक्शन सीन्स के लिए कैमरे के साथ काम कर रहे हैं।

बोट पर लटक कर कैमरे के सहारे शूटिंग
इंडियन पुलिस फोर्स, गोवा शूट। सिद्धार्थ ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने भी अपनी इस खास वेब सीरीज के शूटिंग की तस्वीर शेयर की हैं, जहां पर वह बोट पर लटक कर कैमरे के सहारे शूटिंग कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी एक खास भूमिका
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी एक खास भूमिका में नजर आयेंगे। रोहित की यह डेब्यू वेब सीरीज को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।इसके साथ रोहित शेट्टी के खाते में गोलमाल की अगली सीरीज के साथ सिंघम की अगली सीरीज और टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications