''सलमान खान के साथ काम करना है.. अब झूठ क्यों बोलूं!''
निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि, हां मैं सलमान खान के साथ काम करना चाहता हूं.. अब मैं झूठ क्यों बोलूं!
कमर्शियल फिल्मों के किंग रोहित शेट्टी ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रोहित ने कहा, मैं सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहता हूं.. करना है तो झूठ क्यों बोलूं। जैसे ही मुझे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी.. मैं उन्हें अप्रोच करूंगा।
रोहित शेट्टी को गोलमाल सीरिज, सिंघम सीरिज, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। खासकर अपनी फिल्मों में अलग तरह के एक्शन के लिए। कोई शक नहीं कि यदि रोहित और सलमान एक साथ आ जाएं.. तो फैंस क्रेजी हो जाएंगे।

सलमान खान ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी ने प्रभास के साथ काम करने की भी इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, मुझे साउथ की फिल्म इंडस्ट्री बहुत पसंद है। मैं प्रभास के साथ जरूर काम करना चाहूंगा। कोई शक नहीं कि यदि यह तिकड़ी स्क्रीन पर आ जाए तो तलहका मच जाएगा।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications