टिप टिप बरसा पानी - दीवाली से पहले ही रोहित शेट्टी देंगे अक्षय - कैटरीना के फैन्स को सूर्यवंशी का तोहफा
रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के प्रमोशन का प्लान बना लिया है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी फिल्म के दूसरे ट्रेलर के साथ तैयार थे लेकिन फिर उन्होंने इसे ना दिखाने के फैसला किया क्योंकि फिल्म का बहुत ज़्यादा हिस्सा सामने आ जाएगा। इससे पहले मार्च 2020 में सूर्यवंशी का पहला ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तो वो 3.30 मिनट से ऊपर का था।
अब रोहित शेट्टी फिल्म के नए प्रोमो की शूटिंग करना शुरू कर चुके हैं और अक्षय कुमार भी जल्दी ही उन्हें जॉइन करेंगे। प्रोमो के अलावा, रोहित शेट्टी फिल्म के तीन गाने रिलीज़ करने वाले हैं जिनमें से दो से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं - टिप टिप बरसा पानी और अक्षय - रणवीर - अजय पर फिल्माया गया गाना।

जब सूर्यवंशी बनना शुरू हुई थी तब से ही अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के टिप टिप बरसा पानी रीमेक की चर्चा रही है। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, अपनी ही फिल्म मोहरा का ये मशहूर गाना, रीमेक कर चुके हैं। पिछली बार उनके साथ रवीना टंडन थीं और इस बार कैटरीना कैफ। दर्शक, इसकी झलक पाने के लिए काफी उत्साहित हैं। बस थोड़ा इंतज़ार और।
जिस किसी ने भी ये गाना देखा है वो ये साफ तौर पर मानने को तैयार है कि रोहित शेट्टी ने ये गाने का रीमेक, ओरिजिनल से बेहतर बनाया है। रोहित शेट्टी इससे पहले भी अपनी फिल्मों में नींद चुराई मेरी, आंख मारे ओ लड़की आंख मारे जैसे गाने रीमेक कर चुके हैं।

3200 स्क्रीन पर हो रही है रिलीज़
सूर्यवंशी, 5 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही अक्षय कुमार की फिल्म को 100 प्रतिशत स्क्रीन ना मिल रही हो लेकिन कोरोना के बाद ये सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। सूर्यवंशी, 3200 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है जो कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी।माना जा रहा है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी के साथ कैटरीना कैफ का तड़का फिल्म को शानदार बनाने के लिए काफी है।

सूर्यवंशी के साथ होगी शुभ दीपावली
इस साल सिनेमाघरों की शुरूआत हुई थी अक्षय कुमार की बेलबॉटम के साथ जिसके लिए उन्हें 1600 स्क्रीन मिली थीं। अक्षय कुमार लगभग दोगुने स्क्रीन काउंट के साथ परदे पर नज़र आएंगे। इनमें से 500 से ऊपर मल्टीप्लेक्स और लगभग इतने ही सिंगल स्क्रीन, अक्षय कुमार के साथ धमाका करने को तैयार हैं। वहीं कोरोना में जिन थिएटर ने काम पूरी तरह से बंद कर दिया था वो भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ मार्केट में वापस लौट रहे हैं।

18 महीनों तक किया इंतज़ार
इससे पहले फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल काफी दुविधा चल रही है। माना जा रहा है कि या तो फिल्म 15 अगस्त या फिर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि वो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ करने के पक्ष में है और इसे किसी प्लेटफॉर्म पर पहले नहीं रिलीज़ करेंगे। फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास हैं। फिल्म को कई ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की तरफ से अच्छी डील मिली लेकिन फिल्म की टीम ने सारे ऑफर ठुकरा दिए। फिल्म को रिलीज़ करने के लिए लगभग 18 महीनों का लंबा इंतज़ार किया गया।

रोहित शेट्टी ने निभाया वादा
खबरें थीं कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं। और माना जा रहा था किरोहित शेट्टी ने फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया था। यहां तक कि वो डिजिटल माध्यम पर भी फिल्म रिलीज़ करने को तैयार थे। लेकिन अंत में रोहित ने दर्शकों के इंटरटेनमेंट को ऊपर रखते हुए इंतज़ार करना बेहतर समझा।

बड़े परदे के लिए हुआ लंबा इंतज़ार
सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है। अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

स्वागत करने को तैयार रहिए वीर प्रताप सूर्यवंशी का
ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी। सूर्यवंशी का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications