..................... ऊटी में रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी का फाईनल शेड्यूल | Rohit shetty to shoot sooryavanshi's final schedule in Ooty - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के बिना रोहित शेट्टी का सूर्यवंशी शूट

रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी, 27 मार्च को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। अब खबर है कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल जल्दी ही ऊटी में शूट किया जाएगा।

दिलचस्प है कि अक्षय कुमार ने नवंबर में ही एक तस्वीर के साथ लिखा था कि सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इस शेड्यूल में कोई भी लीड एक्टर नहीं है।

rohit-shetty-to-shoot-sooryavanshi-s-final-schedule-in-ooty

ऊटी में ना अक्षय फिल्म की शूटिंग करेंगे और ना ही कैटरीना। यहां पर फिल्म के सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ थोड़ी शूटिंग बाकी है। ऊटी में 10 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी।

इसके बाद फिल्म तेज़ी से पोस्ट प्रोडक्शन के लिए जाएगी। फिल्म पर काम बहुत ही तेज़ी से चल रहा है जिससे कि फिल्म समय पर पूरी की जा सके। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, रिलायन्स इंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X