रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज- विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ रेस में शामिल, कौन बनेंगे अगली पुलिस!
सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी के साथ बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार कॉप यूनिवर्स बनाने के बाद निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी अब ओटीटी की ओर रुख करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी पहली बार ओटीटी के लिए एक कॉप सीरीज बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। और इस सीरीज में लीड रोल के लिए विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा है।
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अपनी पहली डिजिटल वेब सीरीज़, एक पुलिस ड्रामा, अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए तैयार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन उनके असिस्टेंट रहे सुशांत प्रकाश करेंगे। इस सीरीज में 8 एपिसोड होंगे।

वहीं, सूत्रों ने बताया कि इस कॉप सीरीज के लिए विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्माता की टॉप 3 पसंद हैं। चूंकि ये एक एक्शन फिल्म होगी, वो एक ऐसे एक्टर की तलाश में हैं, जो हर तरह की एक्शन सीन्स परफेक्ट तरीके से कर पाए। फिलहाल, इन तीनों से शुरुआती बातचीत शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications