बैक टू बैक दसवीं हिट- सिंबा के साथ फिर BOX OFFICE पर तहलका मचाएंगे रोहित शेट्टी
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। जब फिल्म से रोहित शेट्टी का नाम जुड़ा हो.. तो दर्शकों की उम्मीद यूं भी बढ़ जाती है। फुल एक्शन धमाका मसाला इंटरटेनर के किंग हैं रोहित शेट्टी। भले ही एक खास वर्ग को रोहित शेट्टी की फिल्मों से शिकायत हो.. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आधार पर हम उन्हें बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में मान सकते हैं।
2017 में भी रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन जैसी 200 करोड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। वहीं, 2018 में वह सिंबा के साथ फिर धमाका करने वाले है। सिंबा 100 करोड़ क्लब में रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म होगी। वहीं, यह उनकी लगातार दसवीं हिट फिल्म होगी।

साल 2010 में आई फिल्म गोलमाल 3 के बाद रोहित शेट्टी ने लगातार 7 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं। जिसमें से दो फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। जी हां.. शायद ही किसी निर्देशक ने ऐसा तगड़ा बिजनेस दिखाया है। रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान और अजय देवगन को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्में दी हैं। उम्मीद है कि सिंबा रणवीर सिंह की भी टॉप फिल्म बन जाए।
बता दें, रोहित बॉलीवुड के सबसे सफल डाइरेक्टर्स में शुमार हैं.. यहां खुद देंखे आंकड़ा-


Click it and Unblock the Notifications