संजय दत्त के होम प्रोडक्शन की फिल्म का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी जो कि आजकल अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में बिजी थे अब लगभग फ्री हो चुके हैं और अब अपने लिये नये प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रहे हैं। खबर है कि रोहित शेट्टी की तलाश पहुंची है संजय दत्त के होम प्रोडक्शन तक। खबर के अनुसार रोहित शेट्टी संजय दत्त के होम प्रोडक्शन की फिल्म का निर्देशन करने की सोच रहे हैं. और उन्हें खुद मान्यता दत्त ने फिल्म के निर्देशन के लिए कहा है। क्योंकि वो जानती हैं कि रोहित शेट्टी खुद में एक ब्रांड हैं और उनकी फिल्में उनके नाम से ही चल जाती हैं।
संजय दत्त के जेल जाने के बाद से मान्यता दत्त ही संजय दत्त के होम प्रोडक्शन की पूरी कमान अपने हाथों में लेकर बैठी हैं। संजय दत्त के होम प्रोडक्शन की फिल्मों को सफलता दिलाने के दिलाने के लिए मान्यता दत्त हर एक मुमकिन कोशिश कर रही हैं। उनका पहला ही फैसला देख के यूं लग रहा है कि मान्यता जरुर संजय दत्त प्रोडक्शन को बहुत सफलता दिलाएंगी। रोहित शेट्टी की फिल्में कम से कम इतना बिजनेस तो कर ही लेती हैं कि फिल्म को हिट नहीं तो कम से कम सफल तो कहा ही जा सकता है।
मान्यता दत्त और रोहित शेट्टी की ये बॉंडिंग कहां तक जाएगी ये तो अभी तक किसी को नहीं पता लेकिन जहां तक खबरों की बात है तो खबर ये है कि मान्यता दत्त ने रोहित शेट्टी को कहा है कि वो संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म का निर्देशन करें और जहां तक है रोहित शेट्टी ने भी इस बात पर रजामंदी जताई है। फिलहाल संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के द्वारा एक फिल्म का निर्माण हो रहा है जिसका नाम है हंसमुख पिघल गया। इस फिल्म के कलाकारों का सेलेक्शन अभी तक नहीं किया गया है लेकिन फिल्म के निर्देशक हैं सेजल शाह।


Click it and Unblock the Notifications
