संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के लिए निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी
मुंबई। शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का निर्देशन करने वाले रोहित शेट्टी अब संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के लिए एक फिल्म का निर्देशन करेंगे, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त इन दिनों पुणे की यरवदा जेल में 1993 मुंबई बम ब्लास्ट में अवैध हथियार रखने के आरोप में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनके प्रोडक्शन हाउस का काम संजय की पत्नी मान्यता संभाल रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों का चयन अभी तक नहीं किया गया है। संजय के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इन दिनों 'हंसमुख पिघल गया' नामकी फिल्म का निर्माण चल रहा है। जिसका निर्देशन सेजल शाह कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी ने अभी हाल ही में शाहरूख खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली फिल्म का निर्देशन किया था, जो कि ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












