..................... Rohit Shetty to add some high octane action scenes in Sooryavanshi - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में जबरदस्त एक्शन सीन्स की तैयारी- रोहित शेट्टी का धमाका!

By Staff

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी अपनी रिलीज डेट को लेकर आजकल सुर्खियों में है। फिल्म अब ईद पर नहीं, बल्कि मार्च 2020 में रिलीज हो रही है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म में कुछ और धमाकेदार एक्शन सीन्स जोड़ने वाले हैं। अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी इस फिल्म को एक्शन के मामले में सिंघम और सिंबा से अलग बनाना चाहते हैं।

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी बैंकॉक में शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी और अक्षय चाहते हैं कि फिल्म का एक्शन काफी अलग स्तर का हो। ताकि यह सिंघम सीरिज या सिंबा से कुछ अलग प्रभाव छोड़े।

Sooryavanshi

रोहित शेट्टी की फिल्म होने की वजह से जाहिर है सूर्यवंशी की तुलना सिंघम से की जाएगी। ऐसे में फिल्म में कुछ धमाकेदार एक्शन और स्टंट होना जरूरी है, जिसके लिए रोहित शेट्टी की फिल्में जानी जाती हैं। बता दें फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। यहां अक्षय कुमार आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X