रोहित शेट्टी ने ले ली है गोलमाल 5 की ज़िम्मेदारी, ब्लॉकबस्टर सीरीज़ पर की बात

रोहित शेट्टी की गोलमाल अब बच्चों के लिए एक कार्टून सीरीज़ के तौर पर लॉन्च हो चुकी है। इस सीरीज़ का नाम है गोलमाल जूनियर। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने अपनी सबसे सफल सीरीज़ के बारे में बात करते हुए कहा कि असल में ये बच्चों की ही फिल्म है। क्योंकि इस फिल्म को शूट करते समय मेरी पूरी कास्ट भी बच्चा बन जाती है।

रोहित ने आगे बताया कि इस फिल्म की कॉमेडी के ज़रिए मेरा मक़सद रहा है सबके अंदर के बचपने और शैतानी को बाहर निकालना। गोलमाल सीरीज़ के बारे में बात करते हुए रोहित ने ये भी बताया कि ये सीरीज़ बनाना अब एक ज़िम्मेदारी जैसा हो चुका है क्योंकि दर्शकों को ये सीरीज़ काफी पसंद है।

गौरतलब है कि अपनी पिछली फिल्म सिंबा में रोहित शेट्टी, गोलमाल 5 का हिंट दे चुके हैं। फिलहाल तो रोहित अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी पर काम कर रहे हैं। इसके बाद वो अजय देवगन के साथ सिंघम 3 शुरू करेंगे या फिर गोलमाल 5 ये देखना दिलचस्प होगा।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल की शुरूआत 2005 में की थी। रोहित बताते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये फिल्म आगे चलकर इतनी बड़ी और इतनी हिट सीरीज़ में बदल जाएगी। आखिरी फिल्म गोलमाल अगेन को भी बच्चों और दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसने साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म में अपना नाम दर्ज किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X