''सूर्यवंशी'' में क्या होगा कैटरीना कैफ का रोल- निर्देशक रोहित शेट्टी ने किया खुलासा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी भले ही मार्च 2020 में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म को लेकर अभी से काफी बेसब्री है। सिंघम और सिंबा के बाद इस फिल्म के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। जहां फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं, हाल ही में एक शो में रोहित शेट्टी ने कैटरीना कैफ के रोल का भी खुलासा किया है। फिल्म में कैटरीना एक डॉक्टर का किरदार अदा कर रही हैं।
रोहित शेट्टी ने कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए यह भी बताया कि सेट पर कैट क्विज मास्टर हैं। वह बहुत सवाल पूछती हैं.. क्या ये ठीक हैं.. क्या ये सीन ऐसे हैं.. गौरतलब है कि लंबे समय के बाद अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस के सामने आने वाली है।

सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है। पहले फिल्म 2020 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म से टक्कर ना लेते हुए रोहित शेट्टी ने रिलीज खिसका लिया था। बहरहाल, इस फिल्म के साथ पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी बनी है। लिहाजा, अक्षय फैंस भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
सूर्यवंशी में सिंघम (अजय देवगन) और सिंबा (रणवीर सिंह) खास किरदारों में नजर आएंगे। सिंघम और सिंबा के साथ सूर्यवंशी भी एक फ्रैंचाइजी के तौर पर आएगी। फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे गुलशन ग्रोवर।


Click it and Unblock the Notifications