'टिप टिप बरसा पानी' रीमेक पर नाराज फैंस के लिए क्या बोले रोहित शेट्टी? बयान है चर्चा में!
रोहित शेट्टी की शूर्यवंशी में आपने ब्लॉकबस्टर गाना 'टिप टिप बरसा पानी' का रीमेक देखा है। इस गाने के रिलीज होने के बाद कई तरह के कमेंट्स सामने आए थे। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की थी तो कुछ ने काफी बुरा भला कहा था। अब इस पूरे मामले में निर्देशक रोहित शेट्टी का रिएक्शन सामने आया है। रोहित शेट्टी इस दौरान एक रेडियो इंटरव्यू पर थे। ये बात सही है कि ओरिजनल गाने के फैंस हैं उनको पसंद नहीं आया है।
हालांकि उन्होने कोशिश की थी कि इस गाने के ओरिजनल गायक और वाद्य यंत्र वैसे ही रहें जैसे कि पहले वाले गाने में थे। लेकिन ये बात भी सही है कि जो आप सोचते हैं उसका उल्टा भी कभी कभी हो जाता है। फिल्म निर्माता ने कहा कि 'टिप टिप बरसा' एक बेहतरीन गाना है और और इसके साथ ही यह नई पीढ़ी के लिए पुनर्जीवित हो गया है।

रोहित शेट्टी का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया जाने वाला ये गाना पहले रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था।
लोगों का कहना था कि रवीना टंडन उस वक्त यंग थीं और उन्होने गाने में जान झोंक दी थी। वहीं कैटरीना कैफ पर जब ये गाना फिल्माया गया है तो वो एक सीनियर अदाकारा हैं।
बकौल फैंस कैटरीना कैफ उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाईं हैँ। फिलहाल फिल्म भी रिलीज हो चुकी है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की पुलिस फिल्म में एक और नाम जुड़ गया है। इसके पहले उन्होने सिंघम और सिंबा से कमाल किया था।


Click it and Unblock the Notifications