..................... Rohit Shetty speaks on Sooryavanshi stunt and World Record! ऐसा होता तो सूर्यवंशी तोड़ देती ये विश्व रिकॉर्ड? - Hindi Filmibeat

ऐसा होता तो सूर्यवंशी तोड़ देती ये विश्व रिकॉर्ड? रोहित शेट्टी ने किया इतना बड़ा खुलासा!

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर जितना चर्चाएं हो रहीं हैं उससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म में आपको सुपरस्टार अक्षय कुमार कई शानदार स्टंट करते नजर आने वाले हैँ। पता चला है कि रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और इतने स्टंट शूट किए हैं जो कि गिनना मुश्किल है। इसी के बारे में रोहित शेट्टी बात कर रहे थे। रोहित शेट्टी की मानें तो उनकी फिल्म पहले ही एक रिकॉर्ड बना चुकी है।

उनका कहना है कि.. "फिल्म सूर्यवंशी में मैने एक बाइक स्टंट शूट किया है। ये स्टंट बुल्गारिया में शूट किया गया है। इसके अलावा एक कार स्टंट हैं जो कि केपटाउन में शूट किया गया है।

rohit shetty, sooryavanshi, रोहित शेट्टी, सूर्यवंशी

हमारे पास ड्रिफ्टिंग के साथ एक सीजीआई शॉट था। कसीनो रोयाल के लिए गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में टॉप करने का रिकॉर्ड है। एक ड्राइवर ने तो करीब राउंड शूट किया था। अगर हम ये 2 और कर पाते तो विश्व रिकॉर्ड तोड़ देते।

क्योंकि टॉप का रिकॉर्ड 8 का है।'' रोहित शेट्टी की ये बात काफी पसंद की जा रही है और फैंस का मानना है कि फिल्म में काफी दमदार स्टंट के साथ अक्षय कुमार धमाका करने वाले हैँ। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल मे नजर आने वाली है।

इस वक्त दोनों सितारे फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं और लगातार टीवी शो में जा रहे हैँ। फिल्म सूर्यवंशी करीब 2 साल बाद रिलीज हो रही है। फिल्म कोरोना काल के पहले ही बनकर तैयार हो गई थी लेकिन रिलीज का मौका नहीं मिल पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X