First LOOK: रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी'- ईद 2020 पर अक्षय कुमार करेंगे धमाकेदार एक्शन
Recommended Video

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन तले यह फिल्म 2020 ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मई 2019 में शुरु हो जाएगी। फिल्म में अक्षय एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे।
रोहित शेट्टी ने फिल्म सिंबा के क्लाईमैक्स में ही सूर्यवंशी की एक झलक लोगों के सामने रख दी थी। जिसके देखकर फैंस बेसब्र हो चुके थे। माना जा रहा था सूर्यवंशी 2019 दिसंबर तक रिलीज हो जाएगी। लेकिन फिल्म ईद पर धमाका करने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यवंशी की शूटिंग मई 2019 से शुरु होगी और एक ही शेड्यूल में शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। माना जा रहा था कि यह तमिल फिल्म Theeran Adhigaaram Ondru की हिंदी रीमेक होगी.. लेकिन रोहित शेट्टी ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ओरिजनल है।
रोहित शेट्टी ने बयान जारी कर साफ किया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बल्कि ये एक ऑरिजनल स्टोरी है जिस पर काफी दिनों से काम चल रहा था।


Click it and Unblock the Notifications