शाहरुख-अजय के बीच हुई सुलह, तो क्या फिर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

खबर की हेडलाइन पढ़कर आप थोड़ा सा कंफ्यूज हो रहे होंगे। हालांकि बात बहुत ही सीधी सी है लेकिन बस कहने का अंदाज थोड़ा निराला है। खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म जिसमें शाहरुख मुख्य किरदार निभा रहे हैं में काजोल शाहरुख के साथ होंगी। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर रोहित शेट्टी ने भी कुछ खास नहीं कहा है। रोहित ने वनइँडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान इतना ही कहा कि सिर्फ शाहरुख ही अभी तक फाइनल हुए हैं।

लेकिन अब खबर ये आ रही है कि शाहरुख खान के साथ ही रोहित शेट्टी ने काजोल को भी फिल्म के लिए साइन किया है। वैसे ये खबर कुछ समय पहले आती तो शायद किस को यकीन ना होता लेकिन हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्न्स के दौरान अजय देवगन और शाहरुख के बीच जो दोस्ती के पल देखने को मिले। दोनों सितारे एक दूसरे के गले लगे, दोनों ने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात की, यहां तक कि अजय की फिल्म के साथ शाहरुख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ट्रेलर भी लिंक किया गया तो ऐसे में अब तो इन खबरों पर यकीन किया जा सकता है।

वैसे इस बात को लेकर शाहरुख खान के फैंस थोड़ा से परेशान होंगे क्योंकि शाहरुख और काजोल बॉलीवुड के सबसे प्यारे और रोमांटिक कपल में से एक हैं, रोहित शेट्टी जो कि एक्शन और कॉमेडी में ही हिट हैं, से काजोल व शाहरुख को लेकर टिपिकल यशराज रोमांस वाली फिल्मों के बनाए जाने की उम्मीद तो उन्हें कम ही है। दीपिका और शाहरुख को लेकर तो रोहित ने चेन्नई एक्सप्रेस बना दी लेकिन शाहरुख व काजोल को लेकर वो इस तरह का एक्सपेरिमेंट कर सकेगें या नहीं ये थोड़ा सोचने वाली बात है।

खैर फिल्हाल तो ये सिर्फ एक खबर है जिसकी सत्यता पर अभी तक शक है। तो देखते हैं कि आने वाले समय में अगर ये खबर सच साबित होती है तो शाहरुख और काजोल की जोड़ी को दोबारा परदे पर देखने की खुशी दर्शक किस तरह से व्यक्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X