कभी 35 रुपये के लिए करते थे काम आज इतनी करोड़ संपत्ति के मालिक हैं रोहित शेट्टी, नेटवर्थ उड़ा देगी होश
बॉलीवुड में जब भी एक्शन फिल्मों का नाम आता है तो सबसे पहले जिक्र रोहित शेट्टी का ही होता है। करोड़ों के बजट में बनने वाली रोहित शेट्टी की फिल्में अंधाधुंध कमाई भी करती हैं। यही वजह है कि आज रोहित शेट्टी का नाम एक बड़े और अमीर निर्माता की लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन इस चमक-धमक के पीछे एक कहानी छुपी हुई है जो संघर्ष, मेहनत और जिद की मिसाल है। बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि करोड़ों के मालिक रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरुवात महज 35 रुपये की आमदनी से की थी।

रोहित शेट्टी का नाम बैकग्राउंड फ़िल्मी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था उनके पिता एम.बी शेट्टी 70 के दशक के मशहूर विलेन और एक्शन कोरिओग्राफर थे। इसके बाबजूद उनकी राह बिलकुल आसान नहीं थी। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था की उन्होंने 17 साल की उम्र से ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में रोहित शेट्टी सेट पर छोटे मोटे काम करते थे, कभी वह असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे तो कभी वह टेक्नीशियन के तौर पर काम किया करते थे। उस समय उनकी रोज की कमाई लगभग 35 रुपये हुआ करती थी, लेकिन उनके सपने बड़े थे और हौसला बुलंद था।
आगे चलकर उन्होंने 'फूल और कांटे' में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर अनुभव हासिल किया उसके बाद उन्होंने डायरेक्टर की कमान संभाली। कॉमेडी और एक्शन का एक ऐसा अनोखा तालमेल उन्होंने बड़े पर्दे पर दिखाया। जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर पहचान बना ली। उनकी फिल्मों ने ना केवल सारे रिकॉर्ड तोड़े बल्कि उन्हे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे डायरेक्टरों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया। जिसकी बदौलत उनकी नेट वर्थ में तगड़ा इजाफा हुआ। आज रोहित सेट्टी की संपत्ति करीब 300 करोड़ आंकी जाती है। इसके साथ रोहित शेट्टी की नेट वर्थ में ही उनका जुहू वाला बंगला भी शामिल है। यह एक 10 मंजिला बिल्डिंग है। इस घर में रोहित शेट्टी की पत्नी माया उनका बेटा ईशान और रोहित की मां उनके साथ रहते हैं। रोहित शेट्टी डायरेक्टर के साथ एक प्रोड्यूसर भी हैं। उनका एक खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। वही रोहित शेट्टी रियल स्टेट में भी अपने रुपये लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











