रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, अजय देवगन के साथ करेंगे ग्रैंड धमाका, 2023 में शुरुआत
सूर्यवंशी की रिलीज के साथ ही फैंस के बीच सिंघम 3 को लेकर उत्साह छा चुका है। 2011 में सिंघम के साथ शुरू हुई रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में अब सिंबा और सूर्यवंशी भी शामिल हो चुके हैं। वहीं, अब निर्देशक ने सिंघम 3 को लेकर एक दिलचस्प अपडेट शेयर किया है, जो अजय देवगन फैंस का क्रेज और भी बढ़ा देगा।
रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने गोलमाल और सिंघम जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दी है। 2014 में आई सिंघम रिटर्न्स के बाद से ही इसके अगली कड़ी की चर्चा है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने बताया है कि वो अब सिंघम के अगले चैप्टर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सर्कस की रिलीज के बाद हम अगले साल अप्रैल में फिल्म शुरू करेंगे।"

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ने पर उत्साह व्यक्त की और कहा कि, "सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा है। मुझे अजय के साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक सैटेलाइट पर सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बड़ा बनाना चाहता हूं।"

लार्जर देन लाइफ होगी सिंघम 3
फिलहाल रोहित शेट्टी खतरों की खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं।सिंघम 3 को लेकर उन्होंने कहा, यह फिल्म लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे.."

'सिंघम 3' की झलक
गौरतलब है कि सिंबा के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' का ऐलान कर दिया था। फिल्म की कहानी की एक झलक लोगों को वहीं मिल गई थी। उसी तरह अब अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने फैंस को 'सिंघम 3' की झलक दिखाई है।

मुख्य विलेन होंगे जैकी श्रॉफ
सिंघम 3 में अजय देवगन के अपोजिट मुख्य विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे जैकी श्रॉफ। सूर्यवंशी में जैकी श्रॉफ आतंकी संगठन लश्कर के चीफ उमर हाफिज़ का किरदार निभा रहे हैं।
सूर्यवंशी में उनके किरदार को जिंदा रखा गया है, लेकिन क्लाईमैक्स में सिंघम और उमर हाफिज़ के बीच फोन पर संवाद चलता है.. और अंत में सिंघम उसे कहता है कि तुम्हारा खात्मा तो मैं ही करूंगा।

जल्द होगी घोषणा
रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। हालांकि फिल्म 2023 में फ्लोर पर जाएगी। तब तक अजय देवगन अपनी मौजूदा घोषित फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे। इधर रोहित शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज फाइनल करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











