रणवीर दीपिका की शादी पर इमोशल हुए रोहित शेट्टी - लिखा मेरी मीनम्मा WEDS मेरा सिंबा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 - 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और अब रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ जैसे ही सिंबा की शूटिंग पूरी की वैसे ही रोहित शेट्टी ने एकदम इमोशल पोस्ट किया है। रणवीर सिंह जहां, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा की शूटिंग पूरी कर चुके हैं वहीं दीपिका पादुकोण उनके साथ चेन्नई एक्सप्रेस में काम कर चुकी हैं।
रोहित शेट्टी ने एक बेहद भावुक पोस्ट में लिखा - आज से ठीक 6 महीने पहले, 6 जून, 2018 को मैंने सिंबा का सफर शुरू किया था और आज जब ये खत्म हो रहा है तो मेरे अंदर बहुत तरह के इमोशन आ रहे हैं। सिंबा यानि कि संग्राम भालेराव, मेरी और रणवीर की साथ में पहली फिल्म है। और हमारा साथ में ये सफर बेहद मनोरंजक रहा है।

मुझे बहुत खुशी हुई एक इतने शानदार इंसान और बेहतरीन अभिनेता से मिलकर जो अपने काम को लेकर इतना सच्चा और ईमानदार है। मैं और मेरी पूरी टीम शर्त लगा सकती है कि रणवीर सिंह से बेहतर सिंबा कोई नहीं बन सकता था। अब तक की मेरी बेस्ट फिल्म है। जब हमने फिल्म शुरू की थी तो रणवीर मेरे लिए एक युवा टैलेंट से भरपूर स्टार था।
लेकिन आज जब उसने अपना लास्ट शॉट दिया है तो मुझे पता है कि मेरे पास ज़िंदगी भर के लिए एक छोटा भाई है। और अब वो अपने ही जितने एक बेहतरीन इंसान के साथ जीवन की नई शुरूआत करने जा रहा है। आज मैं दिल से इतराना चाहता हूं क्योंकि मेरा सिंबा, मेरी मीनम्मा से शादी करने जा रहा है। दोनों साथ में हमेशा खुश रहें।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, 13 - 14 नवंबर को इटली के एक खूबसूरत विला में सात फेरों में बंधने वाला है। बॉलीवुड से इस शादी में फिलहाल करण जौहर, फराह खान, अर्जुन कपूर और शाहरूख खान आमंत्रित हैं। ये सभी लोग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बेहद करीब हैं।
माना जा रहा है कि दीपिका और रणवीर, दो परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले हैं। वहीं 1 दिसंबर को वो मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक काफी भव्य रिसेप्शन की पार्टी देने वाले हैं।
देखिए उनकी शादी की रस्मों की ये शुरूआती तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
