..................... Rohit Shetty shares details of Ranveer Singh action film - Hindi Filmibeat

फ्लॉप फिल्मों के बाद सलमान - अजय - शाहरूख...तीनों OUT...ये सुपरस्टार IN!

बॉलीवुड में धीरे धीरे सलमान से लेकर शाहरूख और अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार का दबदबा खत्म हो रहा है और नई खेप अपनी पैठ बनाती नज़र आ रही है। अब रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में भी रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि अब तक रोहित शेट्टी केवल अजय देवगन और शाहरूख खान के साथ काम करते थे। वहीं खबरें थीं कि उनकी अगली फिल्म में सलमान खान होंगे। लेकिन ध्यान दिया जाए तो सलमान - शाहरूख और अजय देवगन, तीनों की ही आखिरी फिल्में फ्लॉप रही हैं।

rohit-shetty-shares-details-ranveer-singh-action-film

और रोहित शेट्टी ने भी अपना ट्रैक बदलने की कोशिश करते हुए रणवीर के साथ फिल्म शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए रोहित ने बताया कि ये पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी। रणवीर ने आज तक इतना एक्शन किसी फिल्म में नहीं किया है जितना कि अब करेंगे।

रोहित ने बताया कि रणवीर की एनर्जी बहुत ज़्यादा है और वो एक्शन करते हुए शानदार लगेगा। मैंने उसके साथ एक ही एड फिल्म बनाई है लेकिन मैं उसकी एनर्जी का कायल हो गया।

रोहित ने बताया कि मैं अभी गोलमाल में बिज़ी हूं। अभी तक फिल्म की हीरोइन फाइनल नहीं हुई है लेकिन दीवाली के बाद से इस पर काम शुरू हो जाएगा। रोहित ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो दर्शकों का नया सुपरस्टार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X