..................... Rohit Shetty shares a photo with Akshay Kumar during Sooryavanshi promotion, with 'Hera Pheri twist' - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की एक मजेदार फोटो- 'हेरा फेरी' ट्विस्ट के साथ लिखा कैप्शन

रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अब जोरशोर से सूर्यवंशी के प्रमोशन में लग चुके हैं। महज 6 दिनों में फिल्म रिलीज होने वाली है। 5 नवंबर को फिल्म दुनियाभर में थियेटर्स में आ जाएगी। प्रमोशन की व्यस्तता के बीच रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ एक मजेदार फोटो शेयर की है और 'हेरा फेरी' ट्विस्ट के साथ कैप्शन लिखा है। बता दें, सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार साथ आए हैं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। तस्वीर में, अक्षय को रोहित की गोद में सिर टिकाते हुए देखा जा सकता है। अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर साझा करते हुए, रोहित ने लिखा, "पिक्चर देखने के बाद.. जब राजू जानता है कि सच में 25 दिन में पैसा डबल होने वाला है।"

rohit-shetty-shares-a-photo-with-akshay-kumar

बता दें, राजू फिल्म हेरा फेरी से अक्षय कुमार के किरदार का नाम है। बहरहाल, कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। ना सिर्फ फिल्म की टीम को, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं कि यह दर्शकों को वापस थियेटर्स में लाएगी।

रोहित शेट्टी की बात करें तो निर्देशक को बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी नजर डालें तो इन्होंने कुछ ऐसे धमाकेदार रिकॉर्ड कायम किये हैं, जो शायद किसी भी निर्देशक के लिए बनाना काफी मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X