शाहरुख खान, काजोल की 'दिलवाले' साल 2015 की ब्लॉकबस्टर!
शाहरुख खान और काजोल की इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली 'दिलवाले' साल की सुपरहिट फिल्म होगी, ऐसा मानना है बॉलीवुड के ट्रेड एनलिस्ट्स का। उनके अनुसार रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में हिट फिल्म होने के लिए जरुरी हर एक बात है। आइये जानते हैं क्या क्या है वो बातें जो दिलवाले को बनाएगा ब्लॉकबस्टर।
1- शाहरुख खान का रोमांस
काफी समय बाद शाहरुख खान की कोई रोमांटिक फिल्म रिलीज हो रही है। जैसा कि फिल्म के नाम दिलवाले से ही जाहिर है कि फिल्म में रोमांस का जबरदस्त तड़का होने वाला है। और शाहरुख के रोमांस के आगे आज तक कोई नहीं टिक सका।
2- शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हमेशा से ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। दर्शकों को इतने सालों बाद दोबारा से इस जोड़ी का बेसब्री से इंतजार है।
3- रोहित शेट्टी (100 करोड़ क्लब के मास्टर)
रोहित शेट्टी को बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब का मास्टर कहा जाता है। दिलवाले से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
4- वरुण धवन
वरुण धवन ने हाल ही में अपनी फिल्मों मैं तेरा हीरो, बदलापुर से अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी को इंप्रेस किया है। वो भी फिल्म की सफलता का एक बड़ा मापदंड बन गये हैं।
5- बिना कॉम्पीटीशन के रिलीज़
अभी तक की खबरों के अनुसार क्रिसमस पर इस साल सिर्फ शाहरुख खान की दिलवाले रिलीज होगी। आमिर खान तो फिल्हाल कोई फिल्म नहीं कर रहे।


Click it and Unblock the Notifications
