''अजय देवगन और संजय दत्त हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहेंगे.. मुझे पता है.. ''
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके काफी कम लेकिन तगड़े दोस्त हैं। हाल ही में अपनी दोस्ती पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड में अजय देवगन एक ऐसे दोस्त हैं, जो मुझे पता है कि हर मुश्किल में, हर खुशी, हर परेशानी में मेरे साथ खड़े रहेंगे।
रोहित शेट्टी ने कहा कि अजय देवगन के अलावा संजय दत्त हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे, जब भी मुझे जरूरत होगी। मैं इन दोनों से बहुत प्यार करता हूं। अजय को मैं पिछले 26 सालों से जानता हूं.. हमारी दोस्ती काफी पुरानी है।
Wow.. अक्षय कुमार के साथ मिलेगा अजय देवगन का तड़का.. सरप्राइज!
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और अपनी दोस्ती पर बात करते हुए कहा- मेरे और अजय के बीच एक अनकही अंडरस्टैंडिंग है। प्रोफेशनल स्तर पर भी अजय मुझे फिल्में बनाने के दौरान हर तरह की छूट देते हैं। हमारे बीच कोई एग्रीमेंट नहीं होता.. बस विश्वास होता है..
हम्ममम.. कोई शक नहीं कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी के दोस्ती की कहानी काफी दिलचस्प लगती है। बहरहाल, यहां जानते हैं बॉलीवुड में इनकी तरह और कितने दोस्त हैं-


Click it and Unblock the Notifications














