सलमान, शाहरुख और आमिर खान को साथ लाएंगे रोहित शेट्टी? कॉप यूनिवर्स को लेकर दिया बड़ा बयान!

रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी फिल्मों को पुलिस के इर्द गिर्द ही घूमाते हैँ। इस वक्त भी वो अपनी आने वाली सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर चर्चा में हैं।
इस सीरीज की अगर बात करें तो ये काफी दमदार होने वाली है क्योंकि इसका ट्रेलर बेहद शानदार लग रहा है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे होंगे। लेकिन इस बीच रोहित शेट्टी ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि फैंस को चौकाने के लिए काफी है।
रोहित ने कहा है कि वो शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को एक साथ लाएंगे। जी हां, इस दौरान वो पिंकविला में थे और उनसे एक फैन ने सवाल पूछा था, कॉप यूनिवर्स के लिए वो वह शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान में से किसे चुनेंगे।
इसको लेकर रोहित ने कहा, "सभी 3, एक को भी क्यों छोड़ूं।" जब प्रशंसक ने पूछा कि क्या रोहित के पास पहले से ही इसके लिए योजना है, तो उन्होंने जवाब दिया, "आराम आराम से।" बहुत समय हो गया है, अभी पूरी इंडस्ट्री को कॉप बना देंगे। तू टेंशन मत ले...कोई नहीं बचेगा! एक हमारा अलग से पुलिस फंक्शन होगा।"
इससे सभी लोग सकते में आ गए। इसके बाद से लोग लगातार बातें कर रहे हैं। लेकिन देखने वाली बात होगी कि इस मजाक को वो सच करके दिखाते हैं या नहीं। रोहित शेट्टी ने सलमान खान और आमिर खान के साथ काम नहीं किया है।
हालांकि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज होकर काफी दमदार कमाई की थी। रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फ़ोर्स, 19 जनवरी को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications