अक्षय कुमार के स्टंट डबल रह चुके हैं ये ब्लॉकबस्टर निर्देशक- किया खुलासा!
निर्देशक रोहित शेट्टी कॉमेडी फिल्मों के लिए जितना जाने जाते हैं, उतनी ही पॉपुलर हैं उनकी एक्शन फिल्में। रोहित शेट्टी की हर फिल्मों में एक्शन सीन्स तो जरूर ही होते हैं, जो आज उनकी पहचान भी बन चुकी है। उनकी फिल्मों के एक्शन और स्टंट सीन्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा- मैं स्टंट डबल रह चुका हूं और आज भी हूं। मैंने कई फिल्मों में कार स्टंट किये हैं।
रोहित शेट्टी ने कहा- मैं स्टंट डबल हूं। आज लोग मेरी फिल्में देखकर कहते हैं कि ये कार उड़ाता है.. लेकिन मैंने ये कार स्टंट खुद किये हुए हैं और मुझे पता है कि इसके पीछे कितनी मेहनत जाती है। आज मैं अपनी फिल्मों के लिए खुद ही एक्शन कोरियोग्राफ करता हूं, मेरी खुद की टीम है इसके लिए। मुझे विदेश से किसी टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

साथ ही उन्होंने खुलासा किया वो एक फिल्म में अक्षय कुमार के भी स्टंट डबल रह चुके हैं। रोहित शेट्टी ने बताया कि- मैंने एक फिल्म की थी सुहाग.. मैं उस फिल्म पर बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम कर रहा था। उस वक्त एक एक्टर 14-14, 20-20 फिल्मों में एक साथ काम करते थे। तो कभी कभार हो जाता था कि अजय देवगन सेट पर हैं, लेकिन अक्षय नहीं है.. तो फिर मैं अक्षय की जगह स्टंट डबल बनकर एक्शन सीन कर लेता था। मैंने जब पहली बार अपना वीडियो सबको दिखाया था तो सब हैरान रह गए थे।
बता दें, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार मुख्य कलाकार हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी। इस फिल्म के साथ पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी बनी है। लिहाजा, अक्षय फैंस भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
2019 बॉक्स ऑफिस: 4000 करोड़ से ऊपर की कमाई, हॉलीवुड फिल्मों का भी रहा बोलबाला- पूरी रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications