इसलिए रोहित शेट्टी हैं हिट मशीन! बोले- मैं फिल्मों में पैसे लगाता हूं, स्टार्स के साथ फीस पर चर्चा नहीं करता
निर्देशक रोहित शेट्टी को हिट फिल्म की मशीन माना जाता है। शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन के साथ वो ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने हाल में अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक्टर्स की जगह फिल्मों में निवेश करना अधिक पसंद करते हैं।
रोहित शेट्टी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो एक्टर्स के साथ कभी फीस को लेकर चर्चा नहीं करते हैं और अक्सर वो इस मामले में उन्हें सपोर्ट भी करते हैं। रोहित शेट्टी ने अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बारे में भी बात की। उनकी इस वेब सीरिज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के एनर्जी की भी तारीफ की।

एक्टर्स ने किया सपोर्ट
उन्होंने कहा, 'एक्टर्स ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है। वो अक्सर जानते हैं कि हम बड़े स्तर पर फिल्म बना रहे हैं इसलिए वो इस सोच के साथ आते हैं कि पैसा महत्वपूर्ण नहीं है। अगर फिल्म चलती है तो सभी पैसे कमाते हैं। मैं एक्टर्स के साथ बैठकर फीस के बारे में बात नहीं करता। अगर फिल्म अच्छा करती है तो सभी को फायदा होता है।'
हम अपनी फिल्म को लेकर निश्चिंत
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, 'मैंने फिल्म मेकिंग के स्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया है। जब इंडस्ट्री इस समय अव्यवस्थित है, मैं और मेरी टीम पूरी तरह निश्चिंत है, क्योंकि हम जिसमें विश्वास करते हैं, वो सिनेमा बना रहे हैं- लार्जर देन लाइफ, कॉर्मशियल और मल्टी जेनर सिनेमा।
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वेब सीरीज
आपको बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी वेब सीरिज के अलावा 'सर्कस' फिल्म भी बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











