'सिंघम' अजय देवगन को मिलने वाला है धमाकेदार टक्कर, रोहित शेट्टी का खुलासा!
'सिंघम' के साथ रोहित शेट्टी ने अलग पहचान बनाई थी। दबंग पुलिस ऑफिसर बने अजय देवगन ने सभी का दिल जीत लिया था। बहरहाल, अब रोहित शेट्टी अजय देवगन को टक्कर देना चाहते हैं। दरअसल, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कहा कि वे अब लेडी सिंघम बनाना चाहते हैं और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लिहाजा एक्ट्रेस कौन होगी, यह अभी तक फाइनल नहीं किया गया है।
सलमान खान का कोर्ट केस.. और 'रेस 3' में आया बड़ा बदलाव
रोहित शेट्टी ने कहा कि लेडी सिंघम बनाना एक बड़ा चैलेंज है। लेकिन ये फिल्म मेरे लिए महिला सशक्तिकरण का प्रतीक होगा। हम पूरा वैसा माहौल बनाना चाहते हैं जहां एक लेडी पुलिस अफसर होगी, फिलहाल उसमें समय है।

बहरहाल, रोहित शेट्टी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' में व्यस्त हैं। सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वह भी एक पुलिस अफसर की कहानी ही कहती है। कोई शक नहीं कि इन फिल्मों के साथ रोहित शेट्टी एक बार फिर धमाका करने वाले हैं।
वैसे, यहां जानते हैं कि लेडी सिंघम कौन सी एक्ट्रेस हो सकती है फिट-


Click it and Unblock the Notifications











