'सूर्यवंशी' में विलेन को मुस्लिम दिखाए जाने पर उठाए गए सवाल, तो रोहित शेट्टी ने दिया करारा जवाब
फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने भारत में 155 करोड़ का आंकड़ा पा कर लिया है। लेकिन साथ ही फिल्म के कंटेंट को लेकर कुछ विवाद जारी हैं। फिल्म में दिखाए गए निगेटिव किरदारों को मुस्लिम दिखाए जाने पर सवाल उठाया जा रहा है। वहीं फिल्म में अच्छे मुसलमान और बुरे मुसलमान वाले नैरेटिव को लेकर कई लोग इसके खिलाफ भी बोल रहे हैं।
बहरहाल, अब सभी सवालों का जवाब दिया है फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिम्बा में सभी नकारात्मक किरदार हिंदू थे। उस वक्त किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाया?'

रोहित शेट्टी ने कहा, "फिल्म लिखते समय किसी जाति या धर्म को विलेन बनाने पर कोई विचार नहीं किया गया था। अगर मैं आपसे सवाल पूछूं कि सिंघम में मुख्य विलेन जयकांत शिकरे एक मराठी, हिंदू था। सिंघम रिटर्न्स में भी मुख्य विलेन हिंदू गॉडमैन था और सिम्बा में सोनू सूद के किरदार का नाम दुर्वा राणाडे था, जो मराठी था। जब इन फिल्मों में तीनों विलेन ही हिंदू थे तब समस्या क्यों नहीं थी?"


Click it and Unblock the Notifications